उम्मुल मोमिनीन सय्यदना आएशा सिद्दीका रज़िअल्लाह अन्हा बयान फ़रमाती हैं :
रसूलुल्लाह सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम और मेरी शादी शउव्वाल के महीने में हुई, और रुखसती भी शउव्वाल के महीने में हुई तो रसूलुल्लाह सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम की कौन सी बीवी मेरे से ज़्यादा उनके करीब थीं ??
|[ صحیح مسلم : ١٤۲٣ ]|
रावी कहते हैं कि सैयदना आयशा रज़िअल्लाहो अन्हा पसंद फ़रमाती थीं कि लड़कियों की रुखसती शउव्वाल के महीने में की जाये,
इमाम नव्वी रहमतुल्ला अलैह फरमाते हैं :
" यह हदीस शउव्वाल के महीने में निकाह और रुख्सती के इस्तेहबाब पर दलालत करती है, शाफ़इ फ़ोक़हा ने यही बात फरमाइ है और उनकी दलील भी यह हदीस है, और सय्यदना आयशा रज़िअल्लाहो अन्हा का यह बात करने का मकसद जाहिलियत की सोच का रद था, आजकल भी आम लोग शउव्वाल के महीने में शादी करना और बीवियों के पास जाना मकरूह समझते हैँ, यह बात बातिल (गलत) है जिसकी कोई बुनियाद नहीं, और यह जाहिलियत की आदत में से है, ज़माने जाहिलियत में लोग शउव्वाल में शादी करने को मनहूस ख्याल करते थे
|[ شرح صحيح مسلم : ٢٠٩/٩ ]|
┄┄┅┅✪❂✵🔵✵❂✪┅┅┄┄
📱📚 *اردو نصیحتیں* 👇
┄┄┅┅✪❂✵🔵✵❂✪┅┅┄┄ https://chat.whatsapp.com/Jj9RIU5bnrSHZJO3Iy8upU

Comments