*🌴•┄┅┅❂❀﷽❀❂┅┅┈•🌴* *_❀कुरआन मजीद की इनसाइक्लोपीडिया❀_* भाग-447 तारीख़:28/08/2020 *★☆★☆ईमान यानी विश्वास-298★★☆★* *जकात कहाँ ख़र्च की जाए ?* कुरआन.ने ज़कात को आठ प्रकार के लोगों में खर्च करने का हुक्म दिया है *_सदके तो वास्तव में मुहताजों और निर्धनों के लिए हैं। और उन कर्मचारियों के लिए जो ज़कात इकट्ठा करने पर लगे हों । और उनके लिए जिनके दिल परचाए और आकृष्ट किए जा रहे हों ! और गुलामों को आजाद कराने के लिए और क़र्ज़दारों की सहायता के लिए, और अल्लाह के मार्ग में खर्च करने के लिए और यात्रियों की सहायता के लिए, यह अल्लाह का ठहराया हुआ हुक्म है अल्लाह जाननेवाला और तत्त्वदर्शी है !_* (सूरा-9, अत-तौबा, आयत-60) _जकात वास्तव में इस्लामी समाज में आर्थिक असमानता मिटाने का एक ऐसा साधन है जिसका उदाहरण किसी और धर्म या व्यवस्था में नहीं पाया जाता। इतिहास के पन्नों में मदीना राज्य की जो घटनाएँ सुरक्षित हैं, उनमें से एक यह भी है कि ज़कात देनेवाले बाज़ारों में धन हाथ में लेकर घूमते फिरते थे, परन्तु कोई लेनेवाला नहीं मिलता था, क्योंकि ज़कात का एक सरकारी प्रबन्ध था जहाँ ...
https://sadaf083.blogspot.com