*🎹 आसान तौहीद 🎹*
*शिर्क-ए-अकबर की बाज़ सूरतें*
1️⃣ *बुतपरस्ती*
*सवाल 112 :* सनम किसे कहते हैं?
*जवाब :* *"सनम"* की जमा असनाम है। सनम का अर्थ है बुत या मूर्ति। चाहे इन्सान की शक्ल में हो या हैवान की, या उनके सिर या शरीर की शक्ल में हो, या सूरज या चाँद वगैरा पर मुश्तमिल हो, इन्हें सनम कहते हैं।
*सवाल 113 :* क्या अल्लाह के सिवा, मख़्लुक की तस्वीर बनाने का किसी को हक़ है?
*जवाब :* नहीं! जानदारों की तस्वीर बनाने का हक़ केवल अल्लाह को है।
*सवाल 114 :* मख़्लुक़ की तस्वीर बनाने का हक़ केवल अल्लाह को है, इसकी दलील क्या है?
*जवाब :* अल्लाह तआला फ़रमाता है:
*"वही है जो रहमों में जैसी चाहता है तुम्हारी सूरत गिरी करता है। उस ग़ालिब, साहिबे हिकमत के सिवा कोई माबूद नहीं।* (आले इमरान: 3/6 )
*सवाल 115 :* अल्लाह के रसूल सल्ल० ने तस्वीर बनाने वालों की क्या सज़ा बताई?
*जवाब :* रसूलुल्लाह सल्ल० ने फ़रमाया: *"अल्लाह के नज़दीक क़यामत के दिन लोगों में सबसे ज़्यादा अज़ाब पाने वाले तस्वीर बनाने वाले होंगे।"* (सही बुख़ारी: 5950 )
*सवाल 116 :* तस्वीर बनाना किस चीज़ का कारण बनता है?
*जवाब :* तस्वीर बनाना अल्लाह के साथ शिर्क का कारण बनता है, क्योंकि उनकी ताज़ीम की जाती है।
*सवाल 117 :* तस्वीर की हुरमत के क्या कारण है?
*जवाब :* तस्वीर की हुरमत के तीन कारण है: 1️⃣तस्वीर अल्लाह की तख़्लीक़ की मुशाबिहत है। 2️⃣ये काफ़िरों का तरीका है। 3️⃣ताज़ीम पैदा करने का ज़रिया है, जो कि शिर्क है।

Comments