🎹 *आसान तौहीद* 🎹
*तौहीद की किस्में*
*सवाल 81* क्याअल्लाह तआला के केवल निन्यानवे 99 नाम है?
*जवाब :* नहीं! बल्कि अल्लाह तआला के निन्यानवे नामों के अलावा और भी नाम हैं जो अल्लाह तआला ने खज़ाना-ए-ग़ैब में महफूज रखे हैं।
*सवाल 82 :* अस्मा-ए-हुस्ना का क्या मतलब है?
*जवाब :* * अस्मा-ए-हुस्ना का अर्थ ऐसे नाम जो हुसनो ख़ूबी में दरजा-ए- कमाल को पहुँचै होः।
* अल्लाह तआला के नामों में कामिल दर्जे की खूबी पाई जाती है, जैसे: ( अल- अलीम ) अल्लाह का नाम है, अल्लाह तआला के इस नाम में इल्म की सिफ़त पाई जाती है, ऐसा इल्म जिसमें ना जिहालत का शाएबा है और न ही भूल का। इसलिए हर नाम ख़ास माना पर दलालत रखता है।
*सवाल 83 :* अल्लाह तआला के असमा व सिफ़ात पर ईमान लाने का सही तरीका क्या है?
*जवाब :* 1️⃣ यह ईमान लाना कि अल्लाह के जो नाम हैं वो अल्लाह ही के लीए ख़ास हैं। 2️⃣ यह ईमान लाना कि अल्लाह की जो वस्फ़ है वह अल्लाह तआला के लिए ख़ास है। 3️⃣ रसूलुल्लाह सल्ल० की ज़ुबान-ए-मुबारक से अल्लाह के जो असमा सिफ़ात बयान हुए हैं, उन्हें क़ुबूल और तस्लीम किया जाए।

Comments