*🕋 आसान तौहीद 🕋*
*🕳️मसाएब और कठिनाइयों में*
*इस्तेमाल होनेवाली बातिल चीज़े🕳️*
🎀🎀🎀🎀🎀🎀🎀🎀🎀🎀
*सवाल 168 :* रुक़या ( दम ) करना किसे कहते हैं?
*जवाब :* शिफ़ा के लिए किसी मरीज़ पर अज़कार, दुआएँ और बा-बरकत अल्फ़ाज़ पढ़ कर फूँक मारने को *रुक़या* कहते हैं।
*सवाल 169 :* रुक़या के कितने प्रकार होते है?
*जवाब :* रुक़या के दो प्रकार होते हैं: *1- शरई रुक़या 2-शिर्क़िया रुक़या*
*सवाल 170 :* शरई रुक़या क्या है?
*जवाब :* मसनून अज़कार और दुआएँ और बा-बरकत अल्फ़ाज़ पढ़ कर मरीज़ के जिस्म पर फुँकने को शरई रुक़या कहते है।
*सवाल 171 :* शरई रुक़या का क्या दलील है?
*जवाब :* रसूलुल्लाह सल्ल० ने फ़रमाया: "उस झाड़फूँक में कोई हर्ज़ नहीं जिसमें शिर्किया कलमात न हो।
*सवाल 172 :* शरई रुक़या की क्या शर्तें हैं?
*जवाब :* शरई रुक़या की तीन शर्तें है:
*1- रुक़या में अल्लाह के नाम और इसकी अस्मा व सिफ़ात का ज़िक्र हो।*
*2- रुक़या अरबी जुबान में हो और जिसका अर्थ समझ में आता हो।*
*3- ये अक़ीदा रखे कि रुक़या करने वाला बज़ात-ए-खुद असर दिखाने वाला नहीं बल्कि असर बख़्शने वाली ज़ात अल्लाह की है।*
*सवाल 173 :* शिर्किया रुक़या क्या होता है?
*जवाब :* *शिर्किया रुक़या में ग़ैरुल्लाह से मदद माँगी जाती है।*
*2-जिन और शैतानों से सहारा लिया जाता है।*
*3-मुख़्तलिफ़ जानवरों की तस्वीर बनाई जाती है।*
*4-झाड़फूँक करने वाले का अक़ीदा अल्लाह तआला पर नहीं होता।*
Comments